कांग्रेस व संत निरंकारी सेवादल के जवानों ने किया पंचायतों को सेनेटाइज

एसके शर्मा। हमीरपुर

बड़सर कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने संत निरंकारी मिशन ब्रांच मैहरें के सेवादल जबानों के साथ मिलकर कोरोना महामारी से निपटने व लोगों को इस मुश्किल समय से निकलने के लिए हर संभव मदद लोगों तक पंहुचाई जा रही है। शनिवार को भी निरंकारी ब्रांच के प्रभारी मोती राम निरंकारी की अध्यक्षता मे बड़सर कांग्रेस अनुसूचित के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सेवादल के जबानों अमर सिंह, सुरेन्द्र कुमार संचालक राजेश कुमार ने ग्राम पंचायत धबीरी के सभी वार्डों को सेनेटाइजेशन किया। निरकारी मिशन द्वारा लगातर समाजिक कार्यों मे तथा इस महामारी के दौरान लोगों की हर तरह की सहायता का बीड़ा उठाया हुआ है।

अब तक ब्रांच मैहरें सेवादल द्वारा बड़सर की करीब एक दर्जन से अधिक पंचायतों को सेनेटाइज किया जा चूका है जिन मे अब तक कोरोना के मामले ज्यादा सामने आए है। बड़सर कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष एवं निरंकारी मिशन से जुड़े सेवादार कृष्ण कुमार ने बताया कि शनिवार को ग्राम पंचायत धबीरी के सभी वार्डों को स्थानीय प्रधान रविंद्र कुमार, उप प्रधान रमेश चंद व अन्य पंचायत सदस्यों के सहयोग से सभी वार्डों को सैनिटाइजर किया गया है। निरंकारी मिशन क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए सदैव तैयार रहता है।