चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लुढकी ट्रैवलर, बाल-बाल बची नौ लोग की जान

उज्जवल हिमाचल। मनाली

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिनों सड़क दुघटना के नए-नए मामले समाने आ रहे हैं। प्रशासन की जगह-जगह पर चेतावनी जारी करने के बाद भी इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक घटना राष्ट्रीय उच्चमार्ग चंडीगढ़-मनाली से सामने आई जिसमे एक ट्रैवलर नौ सवारियों से भरी खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार घटना बिलासपुर जिला के तहत स्वारघाट से नौनी चौक पेश आई है।

यह भी पढ़ेः- कांगड़ा में पेंट के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुक्सान

वीरवार सुबह करीब 7.00 बजे पर्यटकों को लेकर मनाली जा रही एक ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में करीब 9 लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति को गहरी चोट आई है और उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। यह हादसा बनेर के पास हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ेः- नाबालिगा से किया युवक ने दुराचार, मामला दर्ज

सूत्रों के अनुसार यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ है। हालांकि पुलिस छानबीन कर रही है तथा उसके बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। वही हादसे में गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायल युवक का नाम ऋषभ शर्मा बताया जा रहा है।