सावन के तीसरे सोमवार भी मंदिरो में जुटी श्रद्धांलुओं की भीड़

विनय महाजन। नूरपुर

आज सावन का तीसरा सोमवार है। आज सावन सोमवार के साथ नवरातरा भी है। सावन सोमवार के दिन व्रत होने से भगवान शिव की पूजा, उपासना और अभिषेक का महत्व काफी बढ़ गया है। सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

नूरपुर में स्थित शिवालय में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बताया जाता कि सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने पर सबसे ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती है।

सावन में रुद्राभिषेक करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है। नुरपुर में पुलिस थाने के सामने भी आज सुवह शिव मन्दिर भी आजकल भक्तो का केन्द वन गया है।