बर्फ पर मजे से रैंपवॉक कर रहा था टाइगर और फिर कुछ ऐसा हुआ कि…देखें वीडियो

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

सोशल मीडिया पर जानवरों की लाखों तस्वीरें और वीडियो हैं। जानवरों के कुछ वीडियो मजेदार और क्यूट होते हैं, वहीं कुछ वीडियो आपको हैरान करते हैं। खतरनाक जंगली जानवर जब जंगल में निकलते हैं तो वो ऐसे चलते हैं मानो कहना चाहते हों यहां के हम सिकंदर उनका भौकाल देखने लायक होता है। पर कभी-कभी ये शिकारी जानवर भी फंस जाते हैं, उस समय उनका हाल देखने लायक होता है. कम से कम सोशल पर छाए एक वीडियो को देखकर ऐसा ही लगता है, जिसमें एक टाइगर बर्फ पर चल रहा है।सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बाघ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में टाइगर को बर्फ पर चलते देखा जा सकता है. बाघ मस्ती से चिकनी, सफेद बर्फ पर रैंप वॉक करने के अंदाज में चल रहा था। तभी अचानक एक जगह बर्फ धंस जाती है और बाघ उसके अंदर फिसलने लगता है। खैर, किसी तरह बच कर ये खूंखार जानवर बर्फ से बाहर निकलता है और अपनी जान बचाता है। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इसे 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि जान हर किसी को प्यारी होती है चाहे टाइगर हो या इंसान।