जानें आज किस राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है और किसे रहना होगा सतर्क

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा?और आप पंडित के दिए निर्देशों द्वारा उसे किस तरह से सही कर सकते हैं

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। कोई नया कार्य या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। विभागी परिवर्तन या नई नौकरी का प्रयास सार्थक होगा। निजी सुख में वृद्धि होगी।

वृष: चली आ रही परेशानी दूर होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन: यात्रा या देशाटन की स्थिति आ सकती है। स्थानांतरण या विभागी परिवर्तन की भी संभावना है। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कर्क: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। निजी सुख में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना

फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कुंभ: धन व्यय होगा। शाही खर्च से बचना होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।