आज का राशिफल : इस राशि वालों के धन, पद और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। डिप्रेशन के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कन्या: धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलतामिलेगी।

वृश्चिक: किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी या घर के बड़े सदस्य या रिश्तेदार से सहयोग मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। प्रियजन से भेंट होगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मीन: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।