शाहपुर में कल सीएम 77 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

कांगड़ा जिला के लिए सुखाश्रय योजना का किया जाएगा शुभारंभ

उज्ज्वल हिमाचल। शाहपुर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु  जिला कांगड़ा के शाहपुर विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 22 अक्तूबर को 76 करोड़ 57 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने देते हुए बताया कि सीएम 22 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे गगल एयरपोर्ट से शाहपुर मॉर्डन पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे। इसे उपरांत शाहपुर में 56.56 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना एवं संवर्धन पेयजल योजना नगर पंचायत शाहपुर का शिलान्यास इसके साथ ही 13.71 करोड़ शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए जल प्रशोधन संयंत्र का शिलान्यास भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :ड्रोन तकनीक में 500 युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षितः बाली

शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं की पुरानी पम्पिंग मशीनरी की प्रतिस्थापना के लिए 5 करोड़ के कार्य शिलान्यास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना -2 के अंतर्गत किसान सुविधा केन्द्र भवन शाहपुर का 50 लाख की लागत से शिलान्यास किया जाएगा। लगभग 80 लाख से बने शाहपुर विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के करकमलों से किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि दशहरा ग्राउंड में जिला स्तरीय सुखाश्रय योजना की लांचिंग भी मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी तथा दशहरा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित भी किया जाएगा। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सीएम के प्रवास की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, दशहरा ग्राउंड में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाई गई है ताकि लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।

ब्यूरो रिपोर्ट  शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें