शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

विधानसभा फतेहपुर के कस्बा रैहन से संबंधित युवाओं की धड़कन एवं कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व भाजयुमो सचिव पंकज शर्मा उर्फ हैप्पी को भाजपा की शीर्ष कमान ने युवा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा है। जिम्मेदारी मिलने उपरांत नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का तहदिल से आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया है की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।

वहीं, पंकज हैप्पी को भाजयुमो उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपने पर भाजपा कार्यकर्ताओं बलदेव ठाकुर, संजीव पप्पू, जगदेव ठाकुर, प्रदीप कूका, सुरजीत सिंह, जोगिंदर शर्मा, ऋषि नाग, पवन शर्मा, सुभाष धीमान, भूषण शर्मा, परमिंद्र सिंह, गैरी राजपूत, योगेश अवस्थी, अमन पठानिया, हैप्पी पठानिया, रविंद्र बिंदा, अविनाश पंडित, मोहित पंडित, रंजू चौधरी, सुरिंद्र सिंह व अन्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अध्यक्ष राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर का धन्यवाद किया है।