फोर्टिस कांगड़ा में कान, नाक व गले की हर बीमारी का उपचार

ईएनटी विशेषज्ञ आशीष कदम दे रहे बेहतरीन उपचार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में कान, नाक व गले की हर बीमारी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. आशीष कदम अपने हुनर से नाक, कान व गले की हर चुनौती को पार करने में दक्ष हैं। डाॅ. आशीष ने बताया कि एंडोस्काॅपी तकनीक फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध है और इस तकनीक का लाभ क्षेत्रीय लोग उठा सकते हैं।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में टाॅन्सिलस और एडनाॅइड का उपचार, गले के कैंसर की स्क्रीनिंग, कान का दर्द, कान का अत्याधिक बहना, निगलने में समस्या, सायनस की समस्या, स्कलबेस सर्जरी, एलर्जी का इलाज, कान के फटे पर्दे का इंडोस्कोपी विधि से उपचार, कान, नाक व गले के सभी रोगों का उपचार उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि कान, नाक व गले की किसी भी बीमारी से पीड़ित मरीज अपना निरीक्षण करवाकर सही व सफल उपचार करवा सकते हैं। डाॅ. आशीष ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा में कान, नाक व गले के हर तरह के रोगों का अत्याधुनिक उपचार संभव है।