कांगड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर कांगड़ा के नेहरू चौक में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि शोक सभा के चलते शनिवार को सुबह 9 से 11 बजे तक कांगड़ा बाजार बंद रहेगा। वेद प्रकाश कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश की राजनीति का एक युग समाप्त हुआ है। जिस तरह वीरभद्र सिंह में अपने पूरे जीवन के कार्यकाल में प्रदेश को शिखर तक पहुंचाया है, उसे प्रदेश की जनता कभी नही भुला सकती। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम सदस्य सुवह 10:30 बजे नेहरू चौक में एकत्रित होंगे।