संगठनात्मक संरचना अभियान को इच्छाशक्ति के साथ पूरा करेंः त्रिलोक कपूर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो धर्मशाला

संगठनात्मक संरचना अभियान’ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की एक मजबूत बुनियाद होगी, उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांगड़ा चंबा-संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंडल व जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व संरचना अभियान में जुटे सभी अस्थाई प्रभारियों के साथ पार्टी के आईटी विभाग की अलग-अलग बैठकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कहा कि पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल तक जुड़े पार्टी कार्यकर्ता जब एकजुटता के साथ संगठनात्मक दिशा में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगा तो निश्चित रूप से पार्टी को हर लड़ाई में विजय पथ पर आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक पाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठनात्मक संरचना अभियान को औपचारिकता से नहीं बल्कि इच्छाशक्ति के साथ पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि हम भारत के प्रधानमंत्री एवं विश्व नेता नरेंद्र मोदी के संदेश और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के ही सपुत जगत प्रकाश नड्डा के आदेश को जन जन के रूप में धरातल तक ले जाने के लिए मूर्त रूप देने का अवसर प्राप्त हुआ है। कपूर ने कार्यकर्ताओं की कोरोना युग में दिखाई दी प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र से संबंधित कार्यकर्ताओं ने ’त्रिदेव’ की 170, ’पन्ना प्रमुख’ की 2022 और मंडल व जिला स्तरीय मोर्चा के 45 सफल ’वर्चुअल रैलियों’ का निश्चित समय पर पूरा करने की एक बड़ी चुनौती को आसानी से पार करके यह स्पष्ट कर दिया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मूर्छित कांग्रेस पार्टी भाजपा के आगे कहीं टिक नहीं पाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने आईटी विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुरू किए गए कार्यक्रम की सफलता का श्रेय आईटी विभाग को ही जाता है। कोरोना युग की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद केंद्र की ’मोदी सरकार’ व प्रदेश की ’जयराम सरकार’ द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाए गए अभियान को कार्यकर्ताओं द्वारा व संगठन दृष्टि से पार्टी के द्वारा शुरू किए हर कार्यक्रमों में सहयोग करने की भूमिका में उम्मीद से ज्यादा काम किया है। उन्होंने आईटी विभाग से यह भी आग्रह किया है कि इस संरचना अभियान में जुड़े हर बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और ग्राम केंद्र स्तर पर कम से कम एक आईटी सहयोगी जोड़ने मैं भी अपना विशेष योगदान दें।