हनी ट्रेप मामले में फंसे दो जेल पुलिस कर्मचारी

शकुंतला ठाकुर। कुल्लू

कुल्लू में चर्चित हनी ट्रेप मामले में रविवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है इसमें दो जेल पुलिस कर्मचारी भी साथ देने व पार्टी का आयोजन करते हुए पाए गए। पुलिस को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने दबिश दी और दो जेल पुलिस के जवान भी मौके पर पाए गए। दोनों जेल पुलिस कर्मचारियों की जेल में ही आरोपितों के साथ दोस्ती हुई और जेल से बेल पर दो दिन पूर्व छुटने के बाद इनके साथ नशा कर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को निकालने के लिए देवी राम निवासी दोहरानाला और मौहल भाखली में घर में घूस कर उनके साथ गाली गलोच और चोरी का साथ देने पर मौके पर पाए गए।

दोनों जवान की पहचान 25 वर्षीय निशांत शर्मा पुत्र महिंद्र शर्मा निवासी गांव रजियाड़ा डाकघर गरली तहसील देहरा ज्वालाजी जिला कांगड़ा और 26 वर्षीय सचिन पुत्र जोगिंद्र सिंह गांव मंदवाड़ा डाकघर नलसुहा तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के निलंबन की कार्रवाई को लिखा है। जेल से छुटने के बाद सुरेंद्र उर्फ सिकंदर इनकी पत्नी कृष्णा निवासी कुल्लू ने पार्टी रखी थी। इस दौरान सभी लोग एचपी 34ई-0302 स्कॉर्पियो में बैठक कर कुल्लू से भाखली और दोहरानाला गए और पार्टी की इस दौरान नशे का सेवन किया था। इनके साथ इनके सहयोगी बबन, सरना निवासी कुल्लू शामिल थे। इन चारों ने देवी राम दोहरानाला के घर में दो गैस सिलेंडर, गोदरेज अलमारी में रखे 50 हजार रूपये नगद चुरा लिए और घर में घूसकर जान से मारने की धमकी दी।

फिर फंसे हनी ट्रेप के मुख्य सरगना

कुल्लू में हनी ट्रेप मामले में एक बार फिर दोनों मुख्य सरगना पकड़े गए हैं। दोनों जेल से बेल पर छुटने के बाद फिर से पुरानी रंजिश निकाल रहे थे। दिसंबर 2020 में पुलिस ने हनी ट्रेप मामले में 10 लोगों को गिरफ़्तार किया था। इसमें हाल ही में छुटे दो सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे पुलिस अधीक्षक कुल्ल गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में आज दो जेल पुलिस जवान के साथ कुछ छह लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। हनी ट्रेप मामले में छुटे आरोपितों का जेल के दो जवान साथ दे रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।