सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की पुष्पा पठानिया चुनी प्रधान

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगडा के नगर परिषद मैदान में हिमाचल प्रदेश सिलाई-कढ़ाई संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा का चुनाव भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भंगालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

गठित की गई कार्यकारिणी में प्रधान पुष्पा पठानिया रैत, उपाध्यक्ष राजेश कुमारी नगरोटा, बीना चौधरी धर्मशाला, सचिव सीमा कुमारी कांगडा, सहसचिव अजूं वाला देहरा, आशा देवी नगरोटा सूरियां, कोषाध्यक्ष वदंना कुमारी प्रागपुर, सहकोषाध्यक्ष मीना कुमारी रैत, मुख्य सलाहकार मीना कांगडा, संगठन मंत्री सुनीता भेडू महादेव, प्रैस सचिव वीना देवी धर्मशाला, सह-प्रैस सचिव नीलम कुमारी फतेहपुर और जीवन कुमारी नूरपूर को जिम्मेदारियां दी गई। इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉकों की सिलाई कढाई अध्यापिकाएं भी मौजूद रही।