कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही कांग्रेस की सफलता का मूल मंत्र : डॉ राजेश शर्मा

उज्ज्वल हिमाचल। मध्यप्रदेश
अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विदिशा लोकसभा के पर्यवेक्षक डॉ राजेश शर्मा ने आज रायसेन जिला की सिलवानी विधानसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने विचार रखते हुए डॉ राजेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनके हितों की सुरक्षा ही कांग्रेस पार्टी का सिद्धान्त है। हमेशा से ही कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया है।

डॉ राजेश ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्ण रूप से एकजुट हैं और अगर कोई शंका है भी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हर बात को कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा। डॉ राजेश ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता जिस जोश से मैदान में डटे हैं यह देख कर पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापिस आ रही है। सम्मेलन में उपस्तिथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को विदिशा लोकसभा में आने वाली सभी विधानसभाओं में बड़ी जीत दिलवाने की पर्यवेक्षक डॉ राजेश शर्मा के साथ शपथ भी ली है।

यह भी पढ़ें: विद्युत ट्रांसफार्मर के बेस में पानी में करंट आने से लोगों में फैली दहशत

इस कार्यक्रम में सिलवानी विधानसभा के 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा के समापन के पश्चात डॉ राजेश ने ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक एक करके मुलाकात की व आगामी चुनावों के लिए उनकी राय भी ली। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं संदीप विश्वकर्मा, जाहर सिंह लोधी, ठाकुर नत्थूसिंह, संदीप शर्मा, प्रदीप रघुवंशी, टीकमसिंह लोधी, अख्तर लाला, राजेन्द्र सिंह तोमर, ऐड चाँदमियाँ, योगेंद्र रघुवंशी, जफर शाह ने भाग लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट  मध्यप्रदेश

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें