उपाध्यक्ष अमित पठानिया का उनके गृह क्षेत्र में हुआ जाेरदार स्वागत

अरुण पठानिया। देहरी

नवनियुक्त प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया का सोमवार को उनके गृह क्षेत्र गनोह में पहुंचने पर नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन कटोच, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव पप्पी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पठानिया, पपू मन्हास, भलेटा प्रधान एवं कांग्रेस नेता विक्रम पठानिया, फतेहपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जगजीत जग्गू, फतेहपुर बीडीसी अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, इंदौरा बीडीसी अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, समाजसेवी शुभकरण गोलडी व जतिंदर पठानिया तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनका फूल-मालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व नवनियुक्त युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अमित पठानिया ने अपने परिजनों व कार्यकर्त्ताओं सहित रैहन स्थित बाबा राजा राम मंदिर में पहुंच कर माथा टेक कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, इस दौरान रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने विभिन्न स्थानों बरोट, देहरी, नेरना, राजा का तालाब, गारन व तलाड़ा में भारी जोश के साथ उनका स्वागत किया। वहीं, गृह क्षेत्र गनोह पहुंचने के उपरांत पूर्व विधायक अजय महाजन व पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन कटोच ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने चारों नवनियुक्त युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों नूरपुर, इंदौरा, जवाली व फतेहपुर को सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अमित पठानिया ने अपने संबोधन में किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस शीर्ष नेताओं द्वारा प्रदेश बीजेपी सरकार से पूछे जनहित मुद्दों से भागने का आरोप लगाया। इस मौके पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया।