अनुराग का रुतबा बढ़ने पर विजय अग्निहोत्री ने प्रेम कुमार धूमल काे दी बधाई

एमसी शर्मा। नादौन

भाजपा नादौन मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने आज एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री की अगवाई में समीरपुर पहुंचकर हिमाचल प्रदेश के युवा सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। अनुराग ठाकुर को केंद्र में यह अहम जिम्मेदारी मिलना समस्त हिमाचल प्रदेश एवम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के साथ नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

बीते समय में भी अनुराग ठाकुर युवाओं के लिए प्रेरणास्वरूप कई मंच प्रदान कर चुके हैं, जिनमें खेल महाकुंभ विशेषकर महत्वपूर्ण रहा है। इसमें प्रदेश भर से लाखों युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका एक मंच के नीचे प्रदान किया गया था।