विस अध्यक्ष आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट, पत्नी का भी इलाज जारी

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कोरोना पॉजिटिव हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का इलाज ऑईजीएमसी में चल रहा है। वहीं उन्हें सोमवार सुबह आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। परमार के साथ उनकी पत्नी को भी आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

कोरोना का टेस्ट करवाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार गत 14 अक्टूबर को पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से वे अपने विधानसभा स्पीकर आवास में आइसोलेशन में थे। सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे एमएस डॉ. जनक राज और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता के नेतृत्व में विपिन परमार और उनकी पत्नी को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

आईजीएसमी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। पीएम नरेंद्र मोदी के अटल टनल के उद्घाटन के बाद सीएम जयराम ठाकुर और रामलाल मार्कंडेय की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले परमार के दोनों पीएसओ भी पॉजिटिव आए थे।