प्रशासनिक अधिकारियों में थी वीरभद्र सिंह की अच्छी पकड़ : महेश्वर सिंह

 

संकुन्तला ठाकुर। कुल्लू

  • कुल्लू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने जताया शोक
  • कहा सच में ही एक राजा थे, पुरानी बातों को नहीं दोहराना चाहता
  • उनके दरबार से जाने वाले हर व्यक्ति की बात सुनते थे

 

हिमाचल की राजनीतिज्ञों में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सबसे वरिष्ठ थे और लोक प्रिय थे। अधिकारियों पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ थी। कोई भी अधिकारी उनके कार्य को ना कह ही नहीं सकता था। यह बात कुल्लू में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने उनके दुखद निधन पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व भी उनकी गलत सूचना आई थी लेकिन पूरा हिमाचल मायूस हो गया था। हर जगह लोग चिंतित हो गए थे। आज भी स्थित ऐसी ही है।

यह भी पढ़े : मकान मालिक बना हैवान, 11 वर्षीय लड़की की लूटी आबरू

छह बार मुख्यमंत्री रहे हिमाचल ही नहीं देश में भी उन्होंने पहचान बनाई थी। विधानसभा से लोकसभा का सफर और उसके बाद फिर विधानसभा वापिस आए। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा राजनीतिक क्षेत्र में रहने वालों में से एक थे। इस प्रदेश के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति उनके दरबार में जाए तो उनकी बात को सुनते थे। अगर उनके मन में आ जाए कि यह कार्य ठीक है। जिस कागज पर लिख देते थे मेय बी डन तो दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती थी।