पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने दी गुरु पर्व पर बधाई

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को गुरु पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वीरभद्र सिंह ने अपने एक संदेश में कहा है कि श्री गुरु नानक जी ने सिख पंथ की स्थापना कर धर्म के पथ पर समाज व मानव सेवा का जो संदेश मनुष्य को दिया वह आज भी हमें आपसी भाईचारे को मजबूत किये हुए है। श्री गुरु नानक जी के उपदेश आज भी हमें उस श्रेष्ट मार्ग का पथ प्रदर्शित करता है,जिसमें हमें एक आनंद की अनुभूति और मन की शांति मिलती है। वीरभद्र सिंह ने उम्मीद जताई है कि गुरु पर्व का यह दिन हमारे आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए हमें धर्म की राह पर आगे बढऩे को प्रेरित करेगा।