वार्ड-4 कांगड़ा की पार्षद अनुराधा ने समाज सेवी मुनीष शर्मा का किया धन्यवाद

Munish Sharma welcomes Harsh Mahajan on joining BJP
भाजपा में शामिल होने पर मुनीष शर्मा ने किया हर्ष महाजन का स्वागत

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा नगर परिषद वार्ड-4 की पार्षद अनुराधा ने कांगड़ा के समाजसेवी मुनीष शर्मा का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से कांगड़ा में बहुत से विकास के काम करवाए जा रहे हैं, जहां नगर परिषद के सभी वार्डों में मनीष शर्मा के सहयोग से विकास कार्य काे गति मिली है। वहीं, दूसरी ओर वार्ड-4 को प्राथमिकता के आधार पर इस वार्ड को मॉडल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में कांगड़ा गुप्तगंगा धाम के पास पवित्र स्थल श्मशान घाट जहां हर वर्ग के इंसान को अपने जीवन की अंतिम यात्रा समाप्त करनी है।

आज तक उस पर ज्यादा किसी ने ध्यान नहीं दिया, परंतु दूरदर्शी सोच के मालिक मनीष शर्मा ने 26 लाख से इस पवित्र स्थल की साज-सज्जा और रास्ता निकाल कर पूरे कांगड़ा को समर्पित कर रहे हैं। अभी हाल ही में तियारा प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र को अपनी तरफ से एंबुलेंस समर्पित की है। साथ ही कोरोना काल लॉकडाउन मे जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन, मास्क और सैनिटाइजर बांटे है, जो उनकी समाज सेवा की भावना को दर्शाती है। शीघ्र ही समाजसेवी मुनीष शर्मा के नेतृत्व में एक समाजिक संस्था का गठन किया जाएगा, जो केवल कांगड़ा शहर के विकास कार्य के लिए तन-मन-धन से से समाज सेवा और विकास कार्यों के लिए सेवा करेंगे।

अनुराधा ने बताया कि कांगड़ा की हालात यह हो गई है। 3.00 बजे के बाद कांगड़ा शहर नहीं, बल्कि एक सुनसान गांव जैसा लगता है। इसका सबसे बड़ा कारण है, कांगड़ा शहर टूरिस्ट की दृष्टि से पिछड़ गया है जिसके कारण बहुत से सैलानी अन्य शहरों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसके कारण व्यापारी वर्ग भी बहुत आहत मे है, जो की चिंता का कारण है। इसलिए टूरिस्ट की दृष्टि से कोई ऐसा प्रोजेक्ट लाया जाए, ताकि टूरिस्ट कांगड़ा की ओर आकर्षित हो और मुनीष शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले ताकि कांगड़ा शहर अपने पुराने अस्तित्व में आ जाए और कांगड़ा शहर की रौनक वापस लौट आए।