पंचायत प्रधान सहित वार्ड सदस्याें ने भी थामा भाजपा का दामन

रवि ठाकुर। हमीरपुर

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का जादू लोगों के ऊपर सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि आए दिन कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं । इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत तिहरा से नवनिर्वाचित प्रधान एवं वार्ड सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर तमाम पंचायत प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की शामिल होने वालों में पंचायत प्रधान मीना ठाकुर वार्ड सदस्य पूर्णचंद पबना देवी, किरण देवी बबीता ठाकुर और किरण कुमारी आदि ने पंचायत
पूर्व प्रधान एवं भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन लाल की अगवाई में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर भी से उपस्थित रहे। शामिल हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उनका सौभाग्य है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने इस पार्टी के सदस्य बने हैं। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल सके, इसका प्रयास किया जाएगा, शामिल हुए तमाम कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वागत किया है और कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी परिवार में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।