मौसम ने बदली करवट, प्रदेश में शीतलहर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

 

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम ने फि‍र से करवट बदल ली। सुबह प्रदेश कुछ भागों में बादल छाए दिखे। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 19 दिसंबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। लेकिन सुबह बादल व धुंध छाने से ठंड में और इजाफा हुआ है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। सबसे अधिक तापमान नाहन में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिनभर धूप खिलने के बावजूद शीतलहर से निजात नहीं मिली है। केलंग में सीजन का सबसे कम तापमान -10.7 डिग्री और ऊना में भी अधिकतम तापमान सीजन में सबसे कम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने के बाद रविवार शाम को बादल छा आए। इसके बाद शिमला में धुंध छा गई।