पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही मौसम लेगा करवट, इस दिन से हिमपात और बारिश की संभावना

फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर
himachal weather update

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद मौसम एक बार फ‍िर से करवट बदलेगा। प्रदेश में 22 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने हिमपा, बारिश व आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश हो सकती है। ऊंचे व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। 25 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। प्रदेश में आठ दिन से धूप खिलने के बावजूद शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

शिमला की तुलना में सोलन और सुंदरनगर में सुबह और शाम अधिक ठंड पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान चार डिग्री, जबकि सुंदरनगर में दो और सोलन में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बादल छा गए। एक बार फ‍िर से प्रदेश के लोगों को ठंड का प्रकोप सहना पड़ सकता है। इस बार सर्दियों में भारी बर्फबारी हुई है। इस कारण लोगों को कड़ाके की ठंड सहन करनी पड़ी है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी कई जगह सड़कें बंद हैं।