राजकीय महाविद्यालय में वेबिनार का आयोजन

सौरभ अटवाल। धर्मशाला

आज राजकीय महाविद्यालय के स्कूल ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन वेबिनार का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने भारतीय संस्कृति का व्याख्यान करते हुए, आज की इस महामारी कोविड -19 के दौर में मानव मूल्यों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में संक्षिप्त में जानकारी प्रदान की।

विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय पठानिया ने वेबिनार के मुख्यबक्ता डॉ. सुरेश कुमार सोनी चेयरमैन हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने मानव मूल्यों से सम्बंधित महतवपूर्ण बिंदुओं, चिन्तन और बाचन व्यवहार में सदाचार के महत्व के बारे में बताया। मानव के सदाचार से उस के चरित्र में निखार, घर में समाजस्य , समाज में व्यवस्था, राष्ट्र में एकता ,विश्व में शांति स्थापना के बारे में अवगत करवाया। इस वेबनेर में महाविद्यालय के अद्यापकों तथा छात्र , छात्रों ने भाग लिया। डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कोविड -19 के मानव मूल्यों पर पड़ने बाले प्रभाव के बारे में बताया।

उन्होंने कहा की कोविड -19 के समय में हमें सरकार के द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा की सब से पहले हमें इस महामारी से स्वयं को बचाना है, इस के बाद हमें अपने परिवार को , समाज को , प्रदेश को , देश को ओर फिर पुरे विश्व को इस महामारी से बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो कि विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है। उन्होंने पूरे विश्व को एक परिवार की मान्यता “वासुदेव कुटुंबकम” की आज की इस महामारी कोविड -19 के समय में प्रासंगिता को दर्शाया। उन्होंने आत्मनिर्भरता, स्वयं सहायता, सही रहन सहन ,आरोग्य वर्धक जीवन अपनाना ,सहयोग की भावना ,मेहनत का महत्व ,शांतिपूर्ण व्यव्हार करना इन विषयों पर चर्चा की और इस महामारी के दौर में प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टर्स, पुलिस विभाग के कर्मचारियों के कामों की सरहाना की और सभी को कोविड -19 से बचने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा की कोरोना को हारना है, जन आंदोलन बनाना है, इसी में भारत के लोकतंत्र की जीत है।

इस वेबिनार के दूसरे सत्तर में डॉ. रीना बाला ने कोरोना वायरस की उत्पति, उस से बचने के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वेबिनार के अंत में प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा,डॉ. संजय पठानिया ने डॉ. सुरेश कुमार सोनी का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिन्होंने अपने सरल विचारो और महत्वपूर्ण जानकारिओं के द्वारा सबका मार्गदर्शन किया । इस वेबिनार में तकीनीकी संचालन के लिए डॉ. पवन ठाकुर, डॉ. सतीश सूद ,डॉ. पूनम राणा, डॉ. सचिन अवस्थी डॉ. अखिल गौतम एवं अन्य तकनीकी स्टाफ के काम की प्राचार्या ने सरहाना की। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय भविष्य में भी इस तरह के वेबिनार का आयोजन करता रहेगा।