गर्मियों में किन चीज़ों का सेवन करना है जरूरी और इन से करें परहेज़

उज्ज्वल हिमाचल। डेस्क

गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत ज्यादा होती है। यह समस्या हमारे खानपान पर निर्भर करती है। ऐसे में जानिए ऐसी चीजों के बारे में जिनसे आपको गर्मियों के मौसम में दूर रहना चाहिए। गर्मियों में कई सारी परेशानी होने लगती हैं, जैसे सिर दर्द होना, जी मिचलाना आदि। इन सभी परेशानियों का कारण है डिहाईड्रेशन।

यह समस्या हमारे गलत खाने पीने के कारण बढ़ जाती है। ऐसे में हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको गर्मियों के मौसम में दूर रहना चाहिए इसी के साथ कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो गर्मियों के मौसम में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

 

v बाहर से लौटने के बाद ठंडा पानी पीना

गर्मी में बहुत देर रहने के बाद ठंडा पानी पीने से आपके शरीर को झटका लग सकता है। जिसकी वजह से गले में खराश हो सकती हैं।

  •  बहुत ज्यादा कैफीन खाना/पीना

बहुत अधिक कॉफी या कैफीन वाली चीजों को खाने से  आपके शरीर में डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। गर्मियों के मौसम में पानी की कमी अक्सर हो जाती है, ऐसे में बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन करने से परेशानी बढ़ सकती है।

  •  शक्कर वाली चीजों को ज्यादा पीना

मीठे ड्रिंक में आर्टिफिशियल मिठास होती है, हालांकि यह एनर्जी को बढ़ा सकता है, लेकिन लगातार पीने से यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

  •  डायट फॉलो करना 

ज्यादातर लोग समर बॉडी पाने के चक्कर में क्रैश डायट को फॉलो करने लगते हैं। हालांकि, इस तरह की डायट का पालन करने से केवल मतली, सिरदर्द और पेट खराब हो सकता है। इसलिए, इस मौसम में हेल्दी डायट को फॉलो करना ज्यादा अच्छा है।

गर्मियों में किन चीज़ों का करे सेवन

  •  तरबूज

गर्मी के मौसम में तरबूज काफी फायदेमंद होता है। यह आपके पेट पर हल्का होता है और आपके शरीर के टेंपरेचर को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आप ताजा कटे हुए तरबूज को खा सकते हैं या तरबूज का ताजा जूस पी सकते हैं।

  •  खीरा

खीरा में फाइबर और पानी की बहुत अधिक मात्रा होती है, जो गर्मियों के दौरान आपके शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

  •  दही

गर्मियों के मौसम में दहीखाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इसे कई तरह से खा सकते हैं जैसे छाछ, लस्सी या रायता बनाकर। इसके अलावा, गर्मियों के दौरान दही में शक्कर मिला के भी खा सकते हैं हालांकि इसको बहुत ज्यादा न खाएं।

  •  नारियल पानी

नारियल पानी कई हेल्थ बेनिफिट्स के साथ आता है। इसलिए, गर्मियों के दौरान ये काफी फायदेमंद होता है क्योंकि यह आपके शरीर के तापमान और एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है।