जब -जब जनता विकास कार्य देखेंगी, तब -तब वीरभद्र सिंह याद आएंगे : रामलाल ठाकुर

सुरेंदर जम्वाल। बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के छ: बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनकी अस्थियों को प्रदेश अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों की नदियों व झीलों में विसर्जित किया जाएगा। इसी के चलते 17 जुलाई को बिलासपुर के गोविंद सागर झील में भी राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी जिसको देखते हुए आज नैनादेवी के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस नमहोल से अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने ना केवल भाग लिया, बल्कि पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन भी किया।

यह भी पढ़े : सड़क किनारे शावक मिलने से लोगों में हड़कंप

गौरतलब है कि यह कलश यात्रा नमहोल से ब्रह्मपुखर होती हुई कोठीपुरा, कल्लर होते हुए स्वारघाट के लिए रवाना हुई। जहां श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के बाद आज रात भाखड़ा के भरतरी मंदिर में रखी जाएगी। जहां से कल यानी 17 जुलाई को पद यात्रा के रूप में कलश यात्रा निकालकर भाखड़ा स्थित गोविंद सागर झील में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : चुलबुली दादी सुरेखा सीकरी का निधन, एक्ट्रेस के उम्दा अभिनय को याद कर भावुक हुए कलाकार

वहीं कलश यात्रा में मौजूद नैनादेवी से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए राजा वीरभद्र सिंह को हमेशा याद किया जाएगा और प्रदेश की जनता अपने -अपने इलाकों में हुए विकास कार्यों को जब भी देखेगी तब तब उन्हें वीरभद्र सिंह याद आएंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश की राजनीति में ना भूतकाल और ना ही भविष्य में इस तरह के नेता होने का दावा भी किया है।