सिरमौर में पति के सामने जिंदा जली पत्नी, 7 बकरियों की भी मौत

उज्जवल हिमाचल। सिरमौर

सिरमौर जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक अस्थाई झोंपड़ी में आग लगने से पति के सामने ही पत्नी जिंदा जल गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आग की चपेट में आने से 7 बकरियों ने भी दम तोड़ दिया। यह भयावह हादसा वीरवार देर रात विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत दाहन के रूग गांव में पेश आया है।

मिली जानकारी के अनुसार रुग गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने गर्मी के मौसम में अपने मवेशियों के साथ लगते जंगल में एक अस्थाई झोंपड़ी बना रखी थी। देवेंद्र सिंह और उसकी मेहंदी देवी कभी-क -कभार इसी झोपड़ी में रहते थे। देवेंद्र सिंह की पत्नी मेहंदी देवी अंगीठी में आग सेंक रही थी। इसी बीच उसने अंगीठी पर लगा ढक्कन खोल दिया। इसके बाद एक दम आग की लपटें निकली और घास से बनी झोंपड़ी में देखते ही देखते आग लग गई।

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने सुक्खू सरकार पर उठाए सवाल, बोलीं-आपदा राहत कोष भी ऑपरेट नहीं हो रहा

मेहंदी देवी झोंपड़ी के अंदर आग के बीच में फंस गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान महिला का पति देवेंद्र झोंपड़ी के बाहर नहा रहा था। झोंपड़ी में आग लगने के बाद उसने अपनी पत्नी को बचाने की कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग इतना विकराल रूप धारण कर चुकी थी कि वह झोंपड़ी के अंदर नहीं जा सका। देवेंद्र की पत्नी मेहंदी देवी उसकी आंखों के सामने ही जिंदा जल गई। इसके अलावा झोंपड़ी में बंधी 7 बकरियां भी आग की चपेट में आ गई और काल का ग्रास बन गई।

बद्दी में बालद खड्ड में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर गई जान

उधर, पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं राजगढ़ के एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25 हजार की राशि प्रदान की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में कुछ दिन पहले पच्छाद थाना के अंतर्गत एक गांव में रसोई घर में आग लगने से 4 साल के बच्चे की भी मौत हो गई थी।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें