मंडल रेल प्रबंधक व महाप्रबंघक का किया जाएगा घेराव : शिव दत्त

कार्तिक। बैजनाथ
फिरोजपुर मंडल में जारी डीआरएम का विरोध प्रदर्शन आज पुनः शुरू हो गया। आज शाखा पठानकोट द्वारा की गई गेट मीटिंग की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष कामरेड बीएल यादव ने का मंच का संचालन करते हुए शाखा सचिव कामरेड यशपाल सिंह ने कहा कि डीआरएम की मज़दूर विरोधी नीतियों के चलते मंडल के कई कार्य लम्बित पड़े हैं और न ही लोको पायलट के स्थान्तरण बाले मुद्दे पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मण्डल सचिव कामरेड शिव दत्त ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबन्धक की कार्यप्रणाली का मज़दूर लगातार विरोध कर रहे हैं परंतु उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। लोको पायलट का बडगाम मुद्दा जिसका फिरोजपुर मंडल के कर्मचारी विरोध कर रहे  हैं डीआरएम से लिखित समझौता होने के बाबजूद आदेश नहीं निकाल रहे।
यूनियन ने फैसला लिया है कि मंडल में कहीं भी मंडल रेल प्रबन्धक या महाप्रबंधक आएं तो यूनियन उनका घेराव करेगी। सहायक मंडल सचिव कॉमरेड अश्वनी कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए  कहा कि फिरोजपुर मंडल में  सीनियर लीडरशिप ने जो फैसला लिया है फिरोजपुर मंडल का प्रत्येक कर्मचारी उसे अमल में लाने के लिए बचनबद है। उन्होंने कहा कि यूनियन ने कई प्रकार की कर्मचारियों के हकों की लड़ाइयां लड़ी ओर जीत प्राप्त की। उन्होंने हमेशा ही कर्मचारियों को जागरूक रह कर संघर्षों के प्रति लामबद्ध होने की अपील की । इसके अतिरिक्त कोशाध्यक्ष कामरेड लखबीर सिंह, सुरेश महाजन, जसविंदर सिंह, परमजीत सैनी, नवदीप सैनी, अजय शुक्ला, मनमोहन  सिंह  ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डीआरएम की कार्यप्रणाली की निंदा की।