उज्जवल हिमाचल पालमपुर
नगर निगम पालमपुर के डिप्टी मेयर की ओर से वार्ड.पांच सुग्घर में निर्माण काे लेकर स्थानीय महिला से मारपीट एवं अभद्र शब्दाें को लेकर जिला महिला मोर्चा पीड़ित महिला के साथ खड़ा हाे गया है। माेर्चा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल ने नगर निगम के डिप्टी मेयर को घेरते हुए कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं उत्पीड़न काे बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्हाेंने कहा कि डिप्टी मेयर ने महिला से अमर्यादित शब्दाें का इस्तेमाल किया और डराया व धमकाया हे। पीड़ित महिला का पति भारतीय सीमाओं में कार्यरत है जबकि महिला अपने बच्चाें के साथ नगर निगम पालमपुर के वार्ड.पांच में रिहायशी मकान बना रही है।