महिला कांग्रेस का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

प्रदेश महिला कांग्रेस के लिए राजधानी शिमला में रविवार को एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें महिलाओं को पार्टी की विचारधारा और हिमाचल में चल रहे विभिन्न मुद्दों के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाना चहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इन दिनों स्थिति बनी हुई है और महंगाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में महिला कांग्रेस आने वाले दिनों में प्रदेश भर में आंदोलन करने के लिए तैयार रहे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की स्थिति बद से बदतर कर दी है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।