भाजपा मंडल महिला मोर्चा की महिलाओं ने अधिकारियाें काे बांधी राखी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा भाजपा मंडल महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने रक्षाबंधन के मौके पर जनसेवा में जुटे अधिकारियों को राखियां बांधकर उनकी सलामती की कामना की। इस दौरान उन्होंने उपमंडलाधिकारी कांगडा अभिषेक वर्मा, डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा को राखी बांधी। वहीं, पुलिस कर्मचारियों को भी राखी भेजी। अधिकारियों ने महिला मोर्चा की महिलाओं को उपहार भी भेंट किए।

महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान प्रशासन, पुलिस एवं डॉक्टर ने अपना जीवन दांव पर लगाकर हम सब की सुरक्षा के लिए दिन-रात प्रयास में लगे रहे। हम बहनें भगवान से आपकी सुरक्षा एवं रक्षा की प्रार्थना करते हैं। जिस तरह से हम अपने घरों में सुरक्षित हैं वैसे ही ईश्वर आप को सुरक्षित रखें।