बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन

Women protest against rising inflation
बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन

चंबा। बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों बेतहाशा वृद्धि को लेकर शनिवार को चम्बा जिला मुख्यालय मे महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी की अध्यक्षता मे महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्त महिलाओं ने भाजपा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के रामपुर विधानसभा क्षेत्र दौरे का कडा़ विरोध करते हुए कहा कि महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाली स्मृति ईरानी आज कहाँ खो गई है। जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार के शासनकाल में गैस सिलेंडर मात्र 410 रूपये का होता था तब स्मृति ईरानी सड़कों पर उतर आती थी।

लेकिन आज गैस सिलेंडर 1150 रूपये का है तो वो कंहा गुम हो गई है। वही अल्पसंख्यक कांग्रेस महिला विंग की राज्य कार्डिनेटर आमना खातून ने भी भाजपा सरकार को मंहगाई का सबसे बड़ा कारण माना कांग्रेस महिला सेवादल की अध्यक्ष निशा कुमारी ने कहा कि आज बेरोजगारी के कारण युवा यहाँ वहाँ घुम रहे है और केंद्रीय मंत्री दौरे करके प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी, अल्पसंख्यक महिला विंग कार्डिनेटर आमना खातून, सेवादल महिला विंग अध्यक्ष निशा कुमारी, घघरौता पंचायत प्रधान यासमीन, दिलो बेगम, बबली कुमारी, रीना भारद्वाज, पूजा देवी मौजूद रहीं।

संवाददाताः शैलेश शर्मां।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।