आपसी भेदभाव मिटा कर पार्टी हित में करें काम

एसके शर्मा। हमीरपुर
हमीरपुर। बड़सर भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बड़सर भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में कंवर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद मिटाकर पार्टी हित के लिए कार्य करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले पार्टी उसके बाद हम सब कार्य करता है। कंवर ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।  उन्होंने कहा कि जनमंच के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार ने घर द्वार पहुंचकर किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार ने 9. 30 लाख किसानों को किसान निधि का लाभ उठाकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है इसके लिए हिमाचल सरकार के साथ-साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भी बधाई का पात्र है। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने मंत्री को गुलाब का फूल भेंट करके उनका स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश बबली मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री यशवीर पटियाल, चतर सिंह कौशल, बीडीसी बाइस चेयरमैन मुकेश बनयाल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन सुभाष बनियाल, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष पवन जगोता, पूर्व प्रधान रजिंदर डटवालिया, शशि शर्मा, भाजपा नेत्री माया शर्मा, लीला शर्मा, सुषमा नरोता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।