युवा जोश पर पंचायत का भरोसा, 21 साल में आंचल कुमारी बनी प्रधान

लक्की शर्मा। लडभड़ोल

जबना चौहान के बाद अब लडभड़ोल क्षेत्र की एक युवा प्रधान ने दूसरे पायदान पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है। रक्तल-बघैर पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान आंचल कुमारी 21 साल 4 महीने की उम्र में प्रधान चुनी गई हैं। आँचल कुमारी जोगिंद्रनगर से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। आँचल ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि पंचायत के लोगों ने उनपर अपना भरोसा जताया है। यह पंचायत इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हुई थी।

आँचल ने भी बतौर उम्मीदवार अपना नामांकन भरा था। उनके साथ एक अन्य महिला रीता देवी मैदान में थी। रीता देवी को 239 वोट मिले जबकि आँचल को 281 वोट मिले। आँचल ने कहा की अपनी पंचायत के विकास में वह कभी पार्टी को बीच में नहीं लेकर आएंगी बल्कि पूरी पंचायत का एक समान दृष्टि से विकास करवाएंगी।