10 परिवाराें ने छोड़ी कांग्रेस, थामा भाजपा का दामन

एसके शर्मा। हमीरपुर

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का सिलसिला सुजानपुर विस क्षेत्र में लागतार जारी है। मंगलवार को भाजपा मंडलाध्यक्ष वीरेंदर ठाकुर व पंचायत प्रधान किशोर चंद की अगवाई में खैरी पंचायत के 10 परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में हुई अपनी गलती को स्वीकार किया और कहा कि वो अब भाजपा के साथ है व भाजपा के लिए कार्य करेंगे। शामिल होने वालों में निशा देवी, वंदबा कुमारी, कर्म चंद, भूमि चंद, विक्रम चंद, निम्मो देवी व करतार चंद सहित दो वार्ड सदस्य सुरेश कुमार व प्रेम चंद का परिवार हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उनका पार्टी में आने पर स्वागत किया और कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसमें सभी को उचित सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जान कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को क्या लाभ मिल रहा है। जन-जन को बताएं और आगामी चुनावों के लिए तैयार रहे।