जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में फहराया तिरंगा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वैश्विक महामारी कोविड-१९ के मद्देनजर सभी नियमों का पालन करते हुए हर कार्यक्रम का संचालन सावधानी से किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्डा ने ध्वजारोहण किया, जिसमें स्कूल स्टाफ के सदस्य भी शामिल हुए। नर्सरी कक्षा से जमा दो तक के छात्रों ने देश भक्ति पर ऑनलाइन प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया व जीएवी की गाथा का बखान किया। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्डा ने बताया कि दो घंटे के कार्यक्रम में एक साथ 42 कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने डांस, गाने, कविताएं वह म्यूजिक उपकरणों के माध्यम से घर से ही रंगारंग कार्यक्रम में चार चांद लगाए। प्रधानाचार्य ने भी देश भक्ति पर गीत गाया।