हर बूथ पर बनेंगे 15 किसान प्रहरी, प्रदेश में चलेगा अभियान : किसान मोर्चा

पंकज शर्मा। ज्वालामुखी

हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी बनाए जाएंगे और पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते ज्वालामुखी मंडल की किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया है और जल्द ही सड़कों से बेसहारा पशुओं को चुनावों से पहले सड़कों से उठा दिया जाएगा। यह बात किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी देवेंद्र ठाकुर ओम पुरी ने ज्वालामुखी में किसान मोर्चा की बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर मंडल में बैठके की जा रही हैं और प्रदेश सरकार ने किसानों की बहुत पुरानी मांग बेसहारा पशुओं की थी, जो कि खेतों व फ़सलों को नुकसान पहुंचाते थे, उन्हें सड़कों से उठाया जाए।

यह भी पढ़े : महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है सरकार

इसके लिए ज्वालामुखी के लुथान में गौ सेंचुरी का निर्माण किया जा रहा है और इसमें 1000 पशुओं को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनावों से पहले इन बेसहारा पशुओं को सड़कों से उठा दिए जाएगा। इसके साथ प्रदेश व केंद्र सरकार ने कई योजनाएं किसानों के लिए तैयार की हैं, जिसने प्राकृतिक खेती व गाय लेने के लोन, सबसीडी आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि कृषि केंद्रों में आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध हैं। बुढ़ापा पेंशन 80 से 70 वर्ष करना भी किसानों के लिए राहत भरा है और सालाना किसानों के खातों में 6 हजार डालना भी मोदी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देहरा जसवीर गुलेरिया, कुलदीप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संजय राणा जिला किसान मोर्चा महामंत्री, रमेश चंद किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्वालामुखी, सदस्य देशराज, राजेश शर्मा किसान मोर्चा जिला सचिव, राम लोक धनोटिया ओबीसी मोर्चा प्रदेश महासचिव, अतुल चौधरी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, अश्वनी राणा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सचिव व विजय मेहता भाजपा ज्वालामुखी मंडल उपाध्यक्ष आदि उपस्तिथ रहे।