- Advertisement -spot_img
10.2 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान व अस्पताल के लिए 19.57 की मंजूर: रामस्वरूप शर्मा

केंद्रीय आयुष मंत्री व मुख्यमंत्री का जताया आभार।

Must read

राजीव ठाकुर। मंडी

भारत सरकार आयुष मंत्रालय ने मंडी पण्डोह स्थित आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान व अस्पताल के लिए ₹ 19.57 की मंजूरी दे दी है धनराशि भी जारी कर दी है। यह जानकारी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मंडी के पंडोह आयुष भवन के निर्माण के लिए वह प्रयासरत है तथा इस भवन का निर्माण शीघ्र हो इसके लिए वह केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले और इस बारे चर्चा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक ने इस भवन के निर्माण हेतु 19.57 करोड की राशि स्वीकृत कर दी है जिसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान व अस्पताल का निर्माण कार्य 2014 से चल रहा है। पथरीली जमीन होने के कारण निर्माण कार्य में विलंब हुआ वह नई कर प्रणाली के कारण निर्माण लागत में वृद्धि हुई। पूर्व में निर्माण लागत 12.18 करोड रुपए थी जो अब 19.57 करोड रुपए हो गई है।

जिसकी मंजूरी केंद्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान को आयुष मंत्रालय से मिल गई है व अब तक 15.50 करोड रुपए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग को दिए जा चुके हैं। शेष राशि निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार मांग करने पर कर दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य अगले छह माह में पूरा कर सीसीआरएएस को हस्तांतरित करने का आश्वासन दिया है। इस संस्थान व चिकित्सालय में समस्त रोगों के उपचार के साथ पंचकर्म क्षार सूत्र व गर्म चिकित्सा विधाओं की सुविधाएं सिज्रित की जा रही है। हिमालय औषध पौधों पर अनुसंधान पर शोध होगा। इसके अतिरिक्त 9 पंचकर्म व योग कुटियों का भी निर्माण किया जा रहा है जिसमें एक रोगी स्वतंत्रता रहकर विशिष्ट चिकित्सा सुविधा ले पाएगा। पंचकर्म, योग, विशिष्ट चिकित्सा सुविधा को मेडिकल टूरिज्म से जोड़ने की सोच भारत सरकार की है। इस राशि के नए एस्टीमेट को मंजूर करवाने में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई है जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: