धर्मशाला नगर निगम में अभी तक 24 फीसदी वोटिंग

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों व छह नगर पंचायतों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। 12 बजे तक मंडी नगर निगम में 28 फीसद मतदान हुआ। पालमपुर में 31 फीसद लोगों ने वोट डाला। धर्मशाला नगर निगम में 24 फीसद वोट पड़े।

मंडी नगर निगम में सुबह ही मतदाताओं में काफी उत्‍साह देखने को मिला। सुबह ही लोग वोट डालने के लिए घरों से निकले व पोलिंग बूथ में भीड़ जुटने लगी। धर्मशाला में सुबह आठ बजे से कम हलचल दिखी। मतदाता घर से निकले लेक‍िन कम संख्‍या में। हालांकि सुबह नौ बजे तक चारों नगर निगम में मतदान प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। 10 बजे तक नगर निगम धर्मशाला में 12 फीसद और पालमपुर में 13 फीसद मतदान हुआ। मंडी नगर निगम में साढ़े 12 फीसद के करीब वोट डाले गए। सोलन नगर निगम में 15 फीसद मतदान हुआ है, सुबह पहले एक घंटे में केवल 5 फीसद लोगों ने ही वोट डाला था।
सोलन के वार्ड नंबर नौ में ईवीएम खराब होने की शिकायत आई। सोलन में मशीन खराब होने के दो मामले सामने आए। इस कारण कुछ देर के लिए वोटिंग प्रभ‍ावित हुई।