ज़िलाध्यक्ष के नेतृत्व में 25 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

एसके शर्मा। बड़सर

भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़सर विधानसभा के ग्राम पंचायत सोहारी के 25 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। बलदेव शर्मा ने कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने को मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कार्यों से खुश होकर निरंतर भाजपा के साथ आ रही है, जबकि जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है।

बड़सर के मैहरे में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने क्षेत्र के 25 परिवारों के सदस्य मदन लाल, केशव कुमार, पूर्व बीडीसी शुकुंतला देवी, प्रकाशो देवी, चौकस राम, कमल कांत, मंगू राम, विवेक कुमार, अनिता देवी, रिटायर्ड वेटनरी डॉ कश्मीर सिंह, निर्मला देवी, आशा दीप, मेहर चंद, संध्या देवी, कमल जीत, खेम चंद, विजय कुमार, ब्रह दास, उत्तम चंद, संदीप कुमार, ज्योति देवी, प्रदीप कुमार, सीमा देवी, राजीव कुमार व संदीप कुमार को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

बलदेव शर्मा ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर निरंतर कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में अपना विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने भाजपा में आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री चतर सिंह कौशल, बड़सर मंडल विस्तारक हुकुम सिंह, भाजयुमो ज़िला सचिव संदीप अग्निहोत्री, आईटी संयोजक विकास शर्मा उपस्थित रहे।