सेवा संकल्प समिति ने 3 लाख 58 हजार रूपए के चेक सहायता के रूप में वितरित किए

उमेश भारद्वाज। मंडी
समाज सेवा में दिन रात जुटी मंंडी जिला के सरकाघाट की सेवा संकल्प समिति की मासिक बैठक अध्यक्ष एनआर पाठक  की अध्यक्षता में शिव मंदिर में सम्पन हुई। बैठक में सभी सदस्य  उपस्थित रहे। इस बैठक में स्थानियां लोगों सहित करसोग, बालीचौकी, देवधार, डैहर, सुंदरनगर, हमीरपुर  और अन्य दूर दराज क्षेत्रों से मदद पाने के लिए कैंसर, किडनी, दिल की बीमारी और अपाहिज लोगों व  दैविय प्रकोप व अन्य रोगों से पीड़ित करीबब 32 अति गरीब असहाय  रोगियों का हाल चाल समिति ने जाना और उनकी समस्यों व हालातों को समझते हुए लगभग 3 लाख 58 हजार रूपए के चेक सहायता के रूप में  उन्हें वितरित किए।
सहायता पाने  आए सभी पीड़ित लोगों ने समिति का अभार प्रकट किया। बता  दें कि सेवा संकल्प समिति  पिछले एक दशक से जनहित में व मानव सेवार्थ समर्पित है और समिति के 600 सदस्य जुडे है और सभी स्थाई अस्थाई  सदस्य  हर माह 100 व 500 और कुछ अपनी कमाई का आधे से अधिक पैसे दान  के रूप में देते हैं। इस पैसे से हर माह सेवा  संकल्प समिति जहां गरीब असहाय गम्भीर बिमारियों से पिडित लोगों को इलाज के लिए सहायता राशी देती है। वहीं उन बच्चों को पढने के लिए खर्चा व छात्रवृत्ति देती है। वहीं समिति द्वारा अस्पताल में रोगियों के साथ रात्रि ठहरने को ठहरने वाले तिमारदारों को जहां दो वक्त का निशुल्क भोजन करवाती है। इसके अलावा उनको सोने के लिए बिस्तर भी उपल्बध करवाती है। समिति आपदा आगजनी मे पिडित परिवारों की सहायता तथा  संस्कार के लिए लकड़ी निशुल्क उपलब्ध करवाती है। समिति गौ सदन को भी साल में पशओं के चारे के लिए 60 हजार  की सहायता प्रदान करती है। कोरोना काल में समिति ने बाहरी राज्यों से आए मजदूरों,शहर के सफाई कर्मचारियों व स्थानिय गरीब असहाय मजदूरो को निशुल्क राशन भी वितरित किया।