महाराष्ट्र में मौत की बारिश: महाड में भूस्खलन से 30 की मौत

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद रायगढ़ जिले के महाड गांव में लैंडस्लाइड होने की वजह से 30 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि चट्टान खिसकने की इस घटना में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है, क्योंकि अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं और कई जगहों पर लैंडस्लाइड की खबर है। अधिकारियों ने कहा कि महाड में भूस्खलन स्थल से 30 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि और लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच गई है और दूसरा दल वहां जल्द पहुंचेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।