सांप के काटने से युवक की मौत

चैन सिंह गुलेरिया। जवाली

जवाली के अंतर्गत गांव के युवक की सांप के डसने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया। समकेड के उपप्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात को साहिल कुमार सपुत्र सरूप सिंह निवासी समकेड डाकघर झोंका रतियाल तहसील जवाली सोया हुआ था। रात के तकरीबन अढ़ाई और तीन बजे के करीब अंदर सोये हुए को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जैसे ही गांव के लड़कों को पता चला, ताे उन्होंने साहिल को जवाली सिविल अस्पताल ले गए। उसके बाद हरनोटा फाटक पर स्थित एक निजी आस्पताल ले गए।

उसके बाद में उसे पठानकोट निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे दाखिल कर लिया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और पिछली कल यानी वीरवार को अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद इस जानकारी जवाली पुलिस थाना को दी। जवाली की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया, जिसका आज शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।