हिमाचल के 30 मास्टर एथलीट बनारस में होने जा रही राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

उज्जवल हिमाचल। सोलन

मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के 30 खिलाड़ी बनारस में होने वाले तीसरी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह राष्ट्रीय मास्टर्स एसोसिएशन की तरफ आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से करीब 2 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। हिमाचल के सुंदरनगर में इस वर्ष हुए राज्यस्तरीय एथलेटिकस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 30 खिलाडिय़ों को चयन हुआ था।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए दल में बबीता कुमारी, जयदेव सिंह गर्ग, तुलसी राजपूत, अमर सिंह खनौरिया, मीना कुमारी, चंद्रदेव ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, अजीत सिंह रोहाल, ईश्वर दास, लोक चंद शर्मा, राय सिंह रावत सहित अन्य खिलाड़ी शामिल है। जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेेंगे। मास्टर्स एथलेटिकस एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद वालिया व महासचिव चंद्रदेव ठाकुर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है।