4 साल पहले भू स्खलन में गिरा मकान, आज तक नहीं मिली मदद

पंकज शर्मा। ज्वालामुखी

गरीब इंसान के बारे में शायद सरकार कुछ नहीं सोच रही है, ऐसा ही एक वाक्य पेश आया जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत मोरठ जसाई में जहां एक बीपीएल परिवार पिछले 4 बर्षों से मकान के लिए तरस रहा है, पर आज तक पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बाबजूद इस परिबार को सरकार से कोई मदद नही मिल पाई। बीपीएल परिवार के विजय कुमार ने कई बार पंचायत प्रधानों के चक्कर लगाए पर उनको निराशा ही हाथ लगी।

विजय कुमार के अनुसार 4 साल पहले उनका मकान भू स्खलन में गिर गया था, पर प्रस्ताव पारित होने के बाबजूद उन्हें मकान के लिए कोई राहत राशि नही मिल पाई जिसका मलाल उन्हें आज भी है। विजय का मकान 8 अप्रेल 2016 में गिर गया था और पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी की सहमति से प्रस्ताव पारित कर उनको अनुदान देने की बात कही गयी थी, परन्तु आज तक उन्हें कोई अनुदान नही मिला। विजय कुमार अपने गुजर बसर के लिए एक छोटी सी चक्की लगाकर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं और सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं।

  • बीपीएल परिवार की दुःखद कहानी
    शिव सेना पंजाब हिमाचल कार्यकारिणी अध्यक्ष रंजीत धीमान ने उक्त गांव में जाकर पीड़ित परिवार का हाल जानने की कोशिश की और सरकार से मांग की है कि विजय कुमार को जल्द से जल्द मकान बनाने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाए ताकि उनका परिवार सुरक्षित रह सके। अभी उनके मकान की हालत ऐसी है कि कोई भी जीव जंतु उनके घर मे घुस सकता है, हर तरफ से खुला और टूटा फूटा मकान उनकी दस्ता व्यान करती है। अध्यक्ष रणजीत धीमान के साथ जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुसुम कुमारी, ब्लाक देहरा युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष, कांगड़ा ब्लॉक युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल भी मौजूद रहे।