76 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक ने पेश की मिसाल

हमीरपुर में 40 से 42 डिग्री तापमान रहने पर घर में उगाए सेव के पौधे

एसके शर्मा। हमीरपुर

अकसर आपने देखा है कि सेब पहाड़ी क्षेत्राें में पाए जाते हैं। जहां तापमान भी कम होता है और वहां पर सेब की भरपूर होती है, लेकिन बड़सर उपमंडल के गांव गनोह राजपूतां के 76 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक ओंकार ठाकुर ने घर में सेब उगाकर मिसाल पेश की है, जिसकी लोगों में सराहना की जा रही है। बड़सर उपमंडल के गांव गनोह राजपूतां के 76 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक ओंकार ठाकुर ने 40 से 42 डिग्री सेलिसियस तापमान होने के बाबजूद भी अपने घर मे सेब की फसल को कामयाब किया है। ओंकार ठाकुर ने बताया कि चार वर्ष पहले उन्होंने बिलासपुर जिला की दधोल नर्सरी से 5 सेब के पौधे लाए थे। जिनमें से चार पौधे पूरी तरह से सफल हुए।

उन्होंने बताया कि इन पौधों ने दूसरे वर्ष छोटे-छोटे सेब की फसल देना शुरू किया। तीसरे साल इन पर बड़े-बड़े सेब लगे। इस बार सभी पेड़ों पर भरपूर सेब लगे हैं। जिनका साइज भी काफी बड़ा है। वहीं, ओंकार ठाकुर ने किसानों और बागवानों को संदेश देते हुए कहा कि जिन किसानों ने अपनी भूमि को बंजर छोड़ा है, वह इस तरह के फलिय पौधे अपनी जमीन में लगाकर अच्छी आजीविका भी कमा सकते हैं। वहीं, ओंकार ठाकुर के बेटे निर्मल सिंह ने सेब लगने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से यह पेड़ सेब की फसल दे रहे हैं।