लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से की नियुक्तियां

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहमति से आज जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष करण सिंह पठानिया ने जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कांगड़ा व कांगड़ा विधानसभा की मजबूती के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां की है जिनमें से सौरभ चौधरी पार्षद जिला उपाध्यक्ष, आशीष शर्मा जिला महासचिव, पवन चौधरी ज़िला महासचिव, विकास शर्मा ज़िला सचिव बनाया गया है।

सभी जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने संयुक्त बयान में बताया है कि इस नियुक्ति के लिए  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली, पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह पठानिया ,और प्रदेश के प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पंडित अशोक हिमाचली का आभार प्रकट किया है और विश्वास जताया है कि हम निष्ठावान, ऊर्जावान, तरीके से कांग्रेस की मजबूती के लिए कांग्रेस का काम करेंगे और पार्टी को मजबूती देंगे वैसे भी हम कई वर्षों से कांग्रेस की मजबूती के लिए पार्टी में काम करते आए हैं। आज पार्टी ने हमें जो मान सम्मान दिया है हम और ज्यादा ऊर्जा से पार्टी का और चुनाव में जो भी हमारा उम्मीदवार है उनके पक्ष में दिन-रात मेहनत करके उन्हें जिताने का प्रयास करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...