शिमला के रिज मैदान पर मनाया गया 77 वां हिमाचल दिवस

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज अपना 77वां हिमाचल दिवस मनाया। इस मौके पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस दौरान पुलिस बल की टुकड़ियों के सलामी दस्तों ने रिज मैदान पर मार्च पास्ट किया। वहीं इस। दौरान हिमाचली संस्कृति की एक ख़ास झलक भी देखने को मिली।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 77 वें हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य होने के बावजूद और अनेकों उपलब्धियों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के एक छोटा राज्य होने के बावजूद इसकी ख्याति पूरे देश में है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा की नशे के खिलाफ हिमाचल प्रदेश को जंग छेड़ने की ज़रूरत।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 77 वें हिमाचल दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई 

वहीं इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 77 वें हिमाचल दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार का उद्देश्य है कि 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी लोग इस उद्देश्य के साथ में काम करें ताकि हिमाचल को स्मृद्धशाली प्रदेश बनाया जा सके। वहीं इस दौरान कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हर्ष और उल्लास के साथ आज हिमाचल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा भी इसी ऊर्जा के साथ यह दिवस मनाएं और देश के उत्थान के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर हिमाचल प्रदेश विकसित और स्मृद्ध बनाना है।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...