हिमाचल : कांग्रेस छोड़, 8 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

रवि ठाकुर। हमीरपुर

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में रोजाना सैकड़ों लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं और कांग्रेस पार्टी का त्याग करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार श्यम को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पनियाला और सराकड़ से 8 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया । धूमल निवास में पहुंचकर तमाम कार्यकर्ताओं ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की वही अपनी मर्जी से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद धूमल जी आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं के नारे लगाते हुए भगवा बुलंद किया।

जानकारी देते हुए मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि वार्ड सदस्य किरण राणा वाह तिलक राज राणा के अगुवाई में 8 परिवार भारतीय जनता पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में शामिल हुए हैं। व्हाट्स द सेकंड राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी शामिल हुए लोग सुजानपुर विधायक की झूठ की राजनीति से तंग आकर और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के विकास नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने शामिल हुए तमाम परिवारों के सदस्यों का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मैदान में डट जाए। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।