उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिमला के रिज मैदान पर 26 जनवरी, 2021 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार मंडी, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर सिरमौर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ऊना, शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर हमीरपुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सहजल कुल्लू, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ, वन मंत्री राकेश पठानिया सोलन, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग चंबा और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज बिलासपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।